देश-दुनिया

संसद का विशेष सत्र: परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पारित कराए जाने की संभावना, BJP के पास जादुई आंकड़ा

नई दिल्ली। संसद सत्र और परिसीमन विधेयक को लेकर चल रहा असमंजस खत्म हो गया है। सरकार ने सोमवार 30 नवंबर को लोकसभा और बुधवार दो दिसंबर को राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाने का एलान किया है। इस तरह से उसने परिसीमन बिल पारित कराने के लिए विशेष सत्र बुलाए जाने की घोषणा कर दी है। संसद की इस विस्तारित बैठक का एजेंडा अभी घोषित नहीं किया गया है, लेकिन इसमें संदेह नहीं कि लोकसभा में सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाने के लिए परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक लाने के लिए यह विशेष सत्र बुलाया जा रहा है।

इसका संकेत एक दिन पहले संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से विशेष लेख में यह लिखे जाने से मिल गया था कि मैं नारी शक्ति को भरोसा दिलाता हूं कि उन्हें न्याय दिलाने के हमारे संकल्प को दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती। खास बात यह है कि इस बार विधेयक में लिखित रूप से यह शामिल होगा कि सभी राज्यों में 50 प्रतिशत सीटें बढ़ेंगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सभी राज्यों में बढ़ने वाली सीटों की संख्या भी बताई जाएगी। इस विशेष सत्र की घोषणा के साथ ही इस बात की भी काफी संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक हो सकती है, जिसमें इस सत्र के लिए रणनीति बनाने पर चर्चा होगी।

  ओमान तट के पास भारतीय क्रू वाले जहाज पर हमले के बाद एक लापता, 13 लोगों को बचाया गया; भारत ने की निंदा

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button