देश-दुनिया

यूक्रेन युद्ध का खौफनाक मोड़: एक लाख टन अनाज से भरे दो जहाजों पर रूसी हमला, रातभर बरसाईं मिसाइलें

कीव। रूस ने यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के करीब एक लाख मीट्रिक टन से ज्यादा खाद्यान्न लेकर जा रहे दो विदेशी मालवाही जहाजों पर हमला किया है। यह जानकारी यूक्रेन के प्रधानमंत्री सर्गी कोरेत्स्की ने दी है। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया है कि रूसी हमले में जहाज डूब गए हैं या क्षतिग्रस्त हुए हैं।

रूस ने गुरुवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पर एक बार फिर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया। इस हमले में सात लोग घायल हुए हैं। ताजा हमले में रूस ने कीव के शापिंग सेंटर और कई अन्य स्थानों पर हमले किए हैं। जबकि यूक्रेन के रूस के नियंत्रण वाले जपोरीजिया के हिस्से पर ड्रोन हमले में पांच लोग मारे गए हैं। जहाजों पर हमले के बाद यूक्रेन ने कहा है कि ओडेसा बंदरगाह पर रूस के लगातार हमलों के बाद जुलाई से वहां पर खाद्यान्न का लदान बंद है। लेकिन यह नहीं बताया कि रूसी हमले का शिकार हुए दोनों जहाजों पर खाद्यान्न कहां पर लादा गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

युद्ध से पहले यूक्रेन के तीन बंदरगाहों से उसके 90 प्रतिशत कृषि उत्पादों और धातुओं का लदान निर्यात के लिए होता था। बीते एक वर्ष में यूक्रेनी बंदरगाहों पर बढ़े रूस के हमलों के चलते यूक्रेन ने निर्यात के लिए अपने रेल नेटवर्क का इस्तेमाल बढ़ा दिया है।

  पार्टियों को मतदान और मतगणना से जुड़ा फार्म-17 सी लेना ही होगा, वोटों की गिनती पर उठे सवालों के बाद चुनाव आयोग की तैयारी

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button