देश-दुनिया

दिल्ली में बड़ा हादसा: नांगली विहार में खुले मैनहोल से सीवर में गिरा 4 साल का मासूम, तलाश में जुटी NDRF और फायर ब्रिगेड

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के नांगली विहार स्थित दास गार्डन कॉलोनी के पास एक 4 साल का मासूम बच्चा सीवर में गिर गया है। जिसके बाद से एक बड़ा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

इस बचाव अभियान में NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस, DDMA और BSF की टीमें शामिल हैं। यह सभी लोग बच्चे को खोजने में जुटे हैं। एक दमकल अधिकारी ने बताया, “हमें 9:45 बजे कॉल मिली। दिल्ली फायर सर्विस की टीम को यहां तैनात किया गया… 4 साल का एक बच्चा अपनी मां के साथ खेल रहा था, तभी वह खुले मैनहोल से सीवर में गिर गया… बचाव अभियान चल रहा है, लेकिन अभी तक बच्चा नहीं मिला है।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button