देश-दुनिया

चीन की डिजिटल चाल पर भड़का भारत, कहा- ढाका की झुग्गियों को दिल्ली बताने वाले व्लॉगर्स पर एक्शन ले बांग्लादेश

नई दिल्ली। हाल में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे थे जिसमें चीनी ब्लॉगर बांग्लादेश की झुग्गी-झोपड़ियों में वीडियो बना रहे थे और उन्हें भारत का बता रहे थे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को चीनी नागरिकों द्वारा चलाए जा रहे कथित संगठित भारत-विरोधी अभियान की कड़ी निंदा की। साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हमने इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं। किसी भी देश की विकृत तस्वीर पेश करने के ऐसे प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

ढाका को दिल्ली बताने के लिए विदेशी तत्वों को खरीदने के प्रयासों के मामले में झूठे आख्यान फैलाना उन लोगों की विश्वसनीयता को ही कमजोर करता है जो ऐसे काम कर रहे हैं और जो उनके पीछे हैं। मैं संबंधित अधिकारियों से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button