कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसमस्यासुरक्षा

कोड़िया बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कोड़िया स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से चोरी के मामले में रखा गया एक अपचारी बालक फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बालक को करीब 20 दिन पहले ही संप्रेक्षण गृह में दाखिल कराया गया था। सुबह बालकों की गिनती के दौरान उसके गायब होने का पता चला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सुबह कर्मचारियों को चकमा देकर हुआ फरार

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में पोड़ीबहार निवासी एक अपचारी बालक के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इसके बाद उसे 27 सितंबर को कोड़िया स्थित बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया जा रहा है कि सुबह संप्रेक्षण गृह का मुख्य द्वार खोले जाने के दौरान कर्मचारी और सुरक्षा जवान अपने काम में व्यस्त थे। इसी बीच बालक कथित तौर पर चैनल गेट खोलकर फरार हो गया। कुछ समय बाद गिनती के दौरान उसके गायब होने का पता चला। कर्मचारियों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सीएसईबी पुलिस चौकी को सूचना दी गई।

  रतन दुबे हत्याकांड मामले में NIA ने कांग्रेस नेता को किया गिरफ्तार

पहले भी सामने आ चुकी हैं फरार होने की घटनाएं

बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक के फरार होने की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी यहां से बालकों के भागने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत महसूस की जा रही है।

घर और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही पुलिस

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि चोरी के मामले में बाल संप्रेक्षण गृह में रखे गए अपचारी बालक के फरार होने की सूचना मिली है। पुलिस उसकी पतासाजी कर रही है। इसके लिए उसके घर और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button