कोरबाछत्तीसगढ़रोजगारहड़तालहादसा

दो ट्रेलरों में भीषण टक्करः एक चालक की मौत, मुआवजा और नौकरी की मांग पर प्रदर्शन

कोरबा, 4 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित कुसमुंडा खदान क्षेत्र में रविवार को दो ट्रेलरों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रेलर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

जानकारी के मुताबिक, कुसमुंडा खदान क्षेत्र में दोनों ट्रेलरों के बीच किसी वजह से जोरदार टक्कर हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में एक ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें चालक फंस गया था। काफी प्रयास के बाद चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान रेलिया निवासी विश्व प्रसाद बिट्टू के रूप में हुई है। वहीं दूसरे ट्रेलर के चालक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल दोनों ट्रेलर नीलकंठ कंपनी के पेटी ठेकेदार पीकेएस कंपनी से जुड़े हुए हैं। दुर्घटना के बाद खदान क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। खदान क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बीच एक बार फिर सड़क सुरक्षा, वाहन संचालन और सुरक्षा मानकों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

  डाक विभाग की विशेष तैयारीः बारिश में भी सुरक्षित पहुंचेगा बहनों का प्यार, 2500 वाटर प्रूफ लिफाफे उपलब्ध, राखी के लिए अलग पीली पेटियां ,दिन में 2 बार होगी डाक निकासी

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए खदान परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थिति को देखते हुए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

सूचना मिलने पर कुसमुंडा थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की और उन्हें समझाइश दी। पुलिस की समझाइश के बाद स्थिति शांत हुई। फिलहाल पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किस वजह से हुई और इसमें किसी तरह की लापरवाही सामने आती है या नहीं, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button