कोरबाछत्तीसगढ़हाथी समस्या

हाथियों का आतंक जारी, धनसलेहा के पास विचरण कर रहें 52 हाथी

कोरबा, 11 अक्टूबर। वनमंडल कटघोरा के पसान सर्किल में हाथियों का आतंक लगातार जारी है यहां के धनसलेहा बस्ती के पास जंगल में 52 की संख्या में हाथी विचरण कर रहे है जो दिनभर जंगल में घूमने के बाद रात होते ही सक्रिय होते है। और ग्रामीणों के खेतों में पहुंच कर वहां लगे धान की फसल को रौंद कर नुकसान पहुंचाते है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

हाथियों का दल दो दिन पहले क्षेत्र में तेलियामार स्थित एक मिशन स्कूल के छात्रावास के बाउड्रीवॉल को तोडकर परिसर में घूस गया था। जिससे वहां रह रहे 160 छात्र-छात्राओं में अफरा तफरी मच गयी थी। वन विभाग को सूचना मिलने पर त्तकाल टीम को रवाना किए जिसने हाथियों को काफी मशक्कत के बाद खदेड़ा हाथियों का आतंक व उत्पात पिछले कई दिनों से सक्रि ल में जारी है। जिससें वन अमला के अलावा ग्रामीण काफी परेशान है। ग्रामीणों द्वारा हाथियों से अपने जालमाल व फसल की सुरक्षा की गुहार वन विभाग व प्रशासन से लगाई जा रही है। लेकिन अब तक न तो वन विभाग उन्हें कोई राहत दे पाया है और न ही प्रशासन। जिसे ग्रामीणों मेें दिनों दिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  लंबे समय से खड़ा है दो लोडर वाहन, आवागमन में हो रही बाधित

ग्रामीणों का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो उन्हें अपने फसल की सुरक्षा के लिए आगे आने के साथ आंदोलन भी करना पड़ेगा। ग्रामीणों के मुताबिक फसल नुकसानी के बदले वन विभाग द्वारा जो मुआवजा दिया जाता है। वह काफी कम होता है। नुकसान उन्हें ही झेलना पड़ता है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button