अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़

घर में नहा रही महिला का चोरी -छिपे वीडियो बनाने वाले आरोपी पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई


कोरबा, 5 अक्टूबर। कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती वार्ड क्रमांक 11 में एक विवाहित महिला का नहाते समय चोरी-छिपे वीडियो बनाने का आरोप पड़ोस के युवक पर लगा है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

जानकारी के मुताबिक, वार्ड 11 पुरानी बस्ती निवासी एक विवाहिता जब अपने घर में स्नान कर रही थी, तब पड़ोस के युवक उबैद हसन उर्फ उबैद खान, 35 वर्ष द्वारा दीवार/खिड़की से ताक-झांक कर नहाती हुई। महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाने का प्रयास किया गया। महिला की नजर आरोपी पर पड़ते ही उसने शोर मचाया और विरोध जताया। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ कटघोरा थाना पहुँचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कटघोरा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी उबैद हसन (35 वर्ष) के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। उसे कार्यपालक दंडाधिकारी (तहसीलदार न्यायालय कटघोरा) के समक्ष पेश किया, जहाँ से मुचलका पर जमानत दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर बीएनएस की धारा 77 (ताक-झांक/निजता भंग करना) और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण की विवेचना की जा रही है। मोबाइल फोन जब्त कर डिजिटल जांच की जाएगी।

  सेवा संकल्प अभियान- बड़े निवेश की चिंता हुई दूर, सरकारी योजना के सहारे सूरज कुमार ने खड़ा किया सफल नमकीन व्यवसाय

घटना के बाद वार्डवासियों में आक्रोश है। लोगों ने कहा कि ऐसे लोगों से सभी को सतर्क रहने की जरूरत है और पुलिस को ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि दोबारा ऐसी हरकत न हो। कटघोरा पुलिस ने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में तत्काल शिकायत करें, पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई करेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button