आयोजनकोरबाखेल-खिलाड़ीछत्तीसगढ़प्रेरणासंगठनसामाजिक

महाराजा अग्रसेन खेल महाकुम्भः बाल मेले में उमड़ा उत्साह, डांडिया की थाप पर झूमीं महिलाएं

कोरबा, 9 अक्टूबर। अग्रवाल सभा द्वारा समाज के महाराजा अग्रसेन जयंती के खेल महाकुम्भ में अयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्री अग्रसेन नवयुवक मंच के द्वारा बाल मेला व अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा डांडिया प्रतियोगिता अयोजन किया गया।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

बाल मेला के अंतर्गत श्री अग्रसेन नवयुवक मंच के संयोजन में बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों के मनोरंजन, खेलकूद और खान-पान के साथ विभिन्न आकर्षक गतिविधियों की व्यवस्था की गई, जिसने बच्चों सहित अग्रबंधुओं और परिवारों का मन मोह लिया। मेले में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। बाल मेले का प्रमुख आकर्षण जादू का मनमोहक शो रहा। जादूगर ने अपने हैरतअंगेज करतबों और अनोखे जादुई प्रयोगों से बच्चों को खूब रोमांचित किया। जादू के विभिन्न प्रदर्शन देखकर बच्चे आश्चर्यचकित नजर आए और तालियों के साथ अपनी खुशी जाहिर की। जादू के शो ने मेले में उपस्थित लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। मेले में अग्रबंधुओं द्वारा विभिन्न प्रकार के मनोरंजक गेम्स के स्टॉल लगाए गए थे, जहां बच्चों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। खेलों के माध्यम से बच्चों को मनोरंजन के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। विभिन्न गेम्स में भाग लेते हुए बच्चों के चेहरे पर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी। अग्रवाल महिला मंडल के संयोजन में माता शक्ति की उपासना को समर्पित डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में किया गया। नवरात्रि के भक्तिमय वातावरण में आयोजित इस प्रतियोगिता में अग्र महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर शामिल हुईं। रंग-बिरंगे परिधानों, आकर्षक श्रृंगार और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को उत्सवमय बना दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  आईएएस से उलझना पड़ा भारीः खुल गई व्यापारी की टैक्स फाइल, 2 साल का बकाया, दुकान में लगी सील का ताला

मां दुर्गा की आराधना और शक्ति की उपासना के भाव से आयोजित इस प्रतियोगिता में महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। पारंपरिक गुजराती एवं राजस्थानी परिधानों में सजी महिलाओं ने अपनी सुंदर प्रस्तुति, तालमेल और नृत्य कौशल से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। डांडिया की खनक और संगीत की मधुर धुनों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

प्रतियोगिता के दौरान नवरात्रि की सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। महिलाओं ने डांडिया नृत्य के माध्यम से भक्ति, उल्लास और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया। पारंपरिक परिधानों में सजी प्रतिभागियों की आकर्षक उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा और प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल सचिव षिवकुमार अग्रवाल व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। अग्रवाल सभा के मिडिया प्रभारी अनिल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा भक्ति के रंग नृत्य के संग प्रतियोगिता अयोजन किया जायेगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button