आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसंगठनसुरक्षा

स्वच्छता ही सेवा’ के संदेश के साथ दीपका के पुष्प वाटिका में किया गया श्रमदान

कोरबा 01 अक्टूबर 2026/ स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र अंतर्गत पुष्प वाटिका में विशेष श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।

श्रमदान कार्यक्रम में नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं आमजनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर पुष्प वाटिका परिसर की साफ-सफाई की तथा आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में अपना योगदान दिया। इस दौरान स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम रत्नेश, वरिष्ठ पार्षद अरुणीश तिवारी, पार्षद संतोष निराला, इंजीनियर नारायण आदित्य सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नगर पालिका के अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ शहर का निर्माण केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही दीपका को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर शहर के रूप में विकसित किया जा सकता है।

  CMO के खिलाफ स्वच्छता दीदियों ने खोला मोर्चा, लगाये गम्भीर आरोप...

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत आयोजित यह श्रमदान कार्यक्रम नागरिक सहभागिता और स्वच्छता के प्रति सामूहिक संकल्प का संदेश देता नजर आया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button