कोरबाछत्तीसगढ़राजकाज

राज्य में छूटे हुए एवं नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु एक विशेष अभियान चलाया जाएगा

कोरबा 01 अक्टूबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में, राज्य में छूटे हुए एवं नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु एक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छूटे हुए पात्र नागरिकों के साथ-साथ ऐसे युवा एवं पहली बार पात्र बने मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को सुगम बनाना है, जिनके नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। यह कार्य बीएलओ द्वारा घर-घर भ्रमण कर मतदाता सूची के निरंतर अद्यतनीकरण की प्रक्रिया के अंतर्गत किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नागरिकों की सक्रिय सहभागिता और सहयोग से यह सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा सभी पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

समस्त पात्र नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और मतदाता सूची में अपना पंजीकरण विधिवत सुनिश्चित करें। मतदाता सूची में अपना पंजीकरण करने के लिए  ECINET    मोबाइल एप्प  या वेबसाइट https://voters.eci.gov.in  के माध्यम से  फॉर्म 6 में ऑनलाईन आवेदन भी किया जा सकता है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button