अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसुरक्षा

कोरबा पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात’: गणेश उत्सव के दौरान 407 बदमाशों और आरोपियों पर कार्रवाई, 123 वारंट तामील

कोरबा। गणेश उत्सव और आगामी विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए कोरबा पुलिस ने जिलेभर में ‘ऑपरेशन आघात’ अभियान चलाया। पिछले 10 दिनों में पुलिस ने वारंटियों, आरोपियों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 407 मामलों में कार्रवाई की है।

123 गिरफ्तारी वारंट तामील

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दबिश दी गई। इस दौरान 123 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार

अभियान के तहत 22 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें वर्ष 2014 से लंबित स्थायी वारंट से जुड़े मामले भी शामिल हैं। पुलिस ने पुराने मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर विशेष फोकस किया।

190 आरोपियों की गिरफ्तारी

शरीर संबंधी और महिला संबंधी अपराधों समेत लंबित प्रकरणों में पुलिस ने 190 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अभियान का प्रमुख हिस्सा रही।

72 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

गणेश उत्सव के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका वाले 72 व्यक्तियों, बदमाशों और संदिग्धों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार इन मामलों में धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई की गई।

  त्योहारी सीजन में ट्रेन रद्द, स्टेशन के सामने किया प्रदर्शन

ऑपरेशन आघात में 407 पर कार्रवाई

कोरबा पुलिस के अनुसार अभियान के तहत कुल कार्रवाई का आंकड़ा इस प्रकार है—

  • 123 — गिरफ्तारी वारंट तामील
  • 22 — स्थायी वारंटी गिरफ्तार
  • 190 — लंबित अपराधों में आरोपियों की गिरफ्तारी
  • 72 — प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
  • कुल 407 — बदमाशों, आरोपियों एवं संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, गणेश उत्सव और आगामी विसर्जन कार्यक्रम को देखते हुए जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button