🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनआस्थाकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणासंगठनसामाजिक

सप्तदेव मंदिर परिसर में विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित

राष्ट्रप्रेम के साथ वीरता का भाव जगाया कवियों ने

Advertisement Carousel

कोरबा 15 सितंबर। सप्तदेव मंदिर परिसर में विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।भादी अमावस्या की पूर्व संध्या पर आयोजित इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, गुजरात व राजस्थान से आमंत्रित कवियों ने गजब की रचनाएं पेश की। उन्होंने भक्ति के साथ शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रीय परिपेक्ष्य के मूल्यों को अपनी रचनाओं में स्थान देकर श्रोताओं को खुश कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की सांस्कृतिक समिति की संयोजिका एवं सुप्रसिद्ध कवयित्री सोनल जैन (सूरत), इंजीनियर विनोद नयन (जबलपुर), जयकुमार जय (भरतपुर), विमल सोनी (सूरत), बृजकिशोर पटेल (इटारसी) सहित कार्यक्रम की संयोजिका एवं कोरबा की सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. अंजना सिंह ठाकुर ने अपनी रचनाएं पढ़ी। संचालन विनोद नयन ने किया। रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित इस कवि सम्मेलन को लेकर श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों में विशेष उत्साह रहा। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन, रायपुर एवं कृष्णा ग्रुप के चेयरमेन तथा सप्तदेव मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी ने कहा कि श्री राणी सती दादी का मंगल पाठ हमारी धार्मिक आस्था, नारी शक्ति, संस्कार एवं सामाजिक एकता का प्रतीक है।

  गाली गलौज करने से मना करने पर पड़ोसी की हत्या करने वाले को आजीवन सश्रम कारावास, मृतक की पत्नी व दुध मुँहे मासूम को भी किया था घायल

कार्यक्रम के साथ समाज को जोडना, नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं संस्कारों से परिचित कराना तथा सनातन परंपराओं को आने वाली पीढियों तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। इसके जरिए व्यापक वर्ग तक सार्थक संदेश पहुंचाने की कोशिश की गई। पूरे आयोजन को सफल बनाने में सप्तदेव मंदिर परिवार से जुड़े लोगों सहित विभिन्न समाज के लोगों ने अपना सहयोग दिया।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button