🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसुरक्षा

ढोढ़ीपारा व मानिकपुर के मुक्तिधाम का होगा कायाकल्प

कोरबा 09 सितंबर। शहर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनहित के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की दिशा में नगर पालिक निगम कोरबा को बड़ी सफलता मिली है। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा भेजे गए प्रस्तावों को राज्य शहरी विकास अभिकरण छत्तीसगढ़ से मंजूरी मिल गई है।

Advertisement Carousel

स्वीकृति के तहत नगर निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 17 ढोंढ़ीपारा में नवीन मुक्तिधाम निर्माण के लिए 50 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 33 के मानिकपुर स्थित मुक्तिधाम के उन्नयन के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस प्रकार दोनों कार्यों के लिए कुल 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। नगर निगम द्वारा दोनों कार्यों के प्रस्ताव विधिवत पारित कर सूडा को स्वीकृति के लिए भेजे गए थे। स्वीकृति मिलने के बाद अब इन कार्यों की प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कर निर्माण एवं उन्नयन कार्य जल्द प्रारंभ कराने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ढोंढ़ीपारा में नवीन मुक्तिधाम बनने से क्षेत्रवासियों को एक व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त स्थान उपलब्ध होगा, वहीं मानिकपुर मुक्तिधाम के उन्नयन से वहां उपलब्ध नागरिक सुविधाओं में विस्तार होगा। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि क्कोरबा के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन के सफल नेतृत्व में लगातार विकास के कार्य जारी है ।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button