🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़बड़ी ख़बरबिहार

नालंदा की डेढ़ करोड़ की डकैती के दो मुख्य आरोपी कोरबा में गिरफ्तारः जीजा के घर में लिये थे शरण, बिहार पुलिस को सौंपे गए दोनों आरोपी

कोरबा 16 अगस्त। बिहार के नालंदा जिले में हुई बड़ी डकैती के मामले में फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों को कोरबा पुलिस ने फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कोरबा के निहारिका क्षेत्र स्थित सुभाष चौक के पास अपने जीजा के घर में छिपकर रह रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोरबा पुलिस की क्राइम टीम ने 14 अगस्त को घेराबंदी कर सोनू और धीरज को दबोच लिया। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बिहार पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Advertisement Carousel

मामला बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त की रात करीब 12.58 बजे करीब 12 हथियारबंद डकैतों ने राजीव रंजन के देवीसराय स्थित घर में धावा बोल दिया था। आरोपियों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर पिस्टल का भय दिखाया और घर में रखी नकदी तथा सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिकायत के मुताबिक, डकैत करीब 45 लाख रुपये नकद, लगभग 450 ग्राम सोने के आभूषण और करीब 3 किलो चांदी लेकर फरार हुए थे। इस पूरी वारदात की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। वारदात के दौरान डकैत आपस में स्थानीय भाषा में बातचीत कर रहे थे। बताया गया कि गिरोह के कुछ सदस्य लुंगी पहने हुए थे। घटना के बाद बिहार पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और अलग-अलग स्थानों पर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी।

  अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह हुआ संपन्न

इसी दौरान कोरबा पुलिस को सूचना मिली कि डकैती के दो मुख्य आरोपी सोनू और धीरज कोरबा में छिपे हुए हैं। दोनों अपने जीजा के घर में शरण लेकर रह रहे थे। सूचना मिलते ही क्राइम टीम ने दोनों की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू किया। 14 अगस्त को पुलिस ने निहारिका क्षेत्र के सुभाष चौक में घेराबंदी की और मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

गिरफ्तारी के बाद कोरबा पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद दोनों को बिहार पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। अब नालंदा पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर डकैती में शामिल गिरोह के अन्य सदस्यों और लूटे गए सामान के संबंध में जानकारी जुटाएगी। कोरबा पुलिस की इस कार्रवाई से नालंदा की बड़ी डकैती के मामले में फरार चल रहे आरोपियों तक पहुंचने में बिहार पुलिस को अहम सफलता मिली है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button