अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़

स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रों के दो गुट भिड़ेः बीच सड़क पर हुई जमकर मारपीट, सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल

कोरबा 14 अगस्त। जिले के बांकीमोंगरा स्थित सनशाइन स्कूल के छात्रों के दो गुटों के बीच गुरुवार शाम स्कूल छुट्टी के बाद मुख्य मार्ग पर जमकर मारपीट हो गई। घटना शाम करीब 5 बजे स्कूल के बाहर की बताई जा रही है। इस दौरान छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-मुक्कों से हमला किया। मारपीट में एक छात्र की शर्ट तक फट गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

जानकारी के मुताबिक, स्कूल की छुट्टी के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई और छात्र सड़क पर ही एक-दूसरे से भिड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट में शामिल कुछ छात्र स्कूल ड्रेस में नहीं थे और बाइक से मौके पर पहुंचे थे। ऐसे में विवाद में स्कूल के बाहर के कुछ नाबालिगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।
घटना के बाद दोनों पक्ष बांकीमोंगरा थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही घायलों का मुलाहिजा कराया गया है। पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों के आधार पर मारपीट में शामिल छात्रों की पहचान और विवाद के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

  कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने पीएम श्री सेजस विद्यालय तिलकेजा का किया निरीक्षण

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button