✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़दिवस विशेषप्रेरणासंगठनसुरक्षासेहत

आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया, लोगों को दिए औषधीय पौधे

कोरबा 5 अगस्त। आयुर्वेद मनीषी आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस को जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया। पतंजलि चिकित्सालय और लायंस क्लब एवरेस्ट के आयोजन में नगर पालिक निगम कोरबा के स्वास्थ्य अधिकारी संजय तिवारी के मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में नगर और आसपास के सैकड़ों लोगों को औषधी महत्व के पौधों का वितरण कर इनके महत्व की जानकारी दी गई।

संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा की विशेष उपस्थिति में जड़ी बूटी एवं औषधीय पौधों का निशुल्क वितरण पतंजलि चिकित्सालय शिव औषधालय निहारिका रोड में हुआ। बीके सिंह, डॉ. तिवारी और अन्य अतिथियों ने भारत माता, आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान धन्वन्तरी ,स्वामी रामदेव एव आचार्य बालकृष्ण के तैल्य चित्र पर तिलक कर एवं उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया। अतिथियों का स्वागत औषधीय पौधे भेंट कर पतंजलि चिकित्सालय शिव औषधालय के सिद्धराम शाहनी, अनुराग कंवर, गुनगुन राठीया एवं शैल कुमारी निषाद ने किया। स्वागत के पश्चात अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने कार्यक्रम के विषय मे विस्तार से जानकारी दी साथ ही उन्होंने औषधीय पौधों की उपयोगिता बताते हुए गिलोय , नीम , तुलसी, एलोवेरा एवं आंवले को धरती के पांच अमृत बताया। उन्होंने कहा की इनका दैनिक जीवन में इनका नित्य उपयोग करने वाले व्यक्ति कभी भी रोगी नही होता।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विशिष्ट अतिथि लायन बी.के सिंह ने औषधीय पौधों के वितरण एवं उपयोग की जानकारी वाले इस कार्यक्रम की उन्मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुये इसे जनोपयोगी बताया। मुख्य अतिथि संजय तिवारी ने औषधीय पौधों को ही धरती पर साक्षात ईश्वर का स्वरूप बताया। साथ ही उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को इसके नित्य उपयोग करने की सलाह भी दी। साथ ही उन्होंने नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में इस निशुल्क जड़ी बूटी वितरण के कार्य को परोपकारी एवं पुण्यकारी बताते हुए उन्हें इस पुण्य कार्य में बुलाने के लिए आभार प्रकट किया एवं अपने हांथों से औषधीय पौधों का वितरण जन समुदाय में किया ।

  छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

औषधीय पौधों में गिलोय, तुलसी, नीम, एलोवेरा आंवला , गुडमार, स्टीविया, हडजोड, पत्थरचट्टा, लाजवंती, ब्राह्मी, जटामांसी, पपीता, अमरुद , करंज , पुनर्नवा, बेल, सर्पगंधा, मण्डूकपर्णी, कालमेघ, स्टीविया, शतावर, चिरायता एवं पारिजात के अलावा 37 प्रकार के उपयोगी पौधों का वितरण कर उनके प्रयोग विधि एवं लाभ के बारे में जानकारी भी पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित वैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा द्वारा प्रदान की गई। जड़ी बुटी दिवस समारोह में शिव जायसवाल, सचिव प्रत्युष सक्सेना, कोषाध्यक्ष सुधीर सक्सेना, नेत्रनन्दन साहू, अश्वनी बुनकर, अरुण मानिकपुरी, कमल धारिया, सिद्धराम शाहनी गुनगुन राठिया एवं पंचकर्म टैकनीशियन पिंकी बरेठ तथा शैल कुमारी निषाद ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपनी सेवाएँ प्रदान की।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button