✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़

एसईसीएल कुसमुंडा खदान में कर्मी की संदिग्ध मौत, प्रबंधन पर हादसा को छिपाने का आरोप

कोरबा 08 जुलाई। जिले की कुसमुंडा परियोजना खदान में कार्यरत कर्मचारी प्रेम सिंह ध्रुव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

घटना के कारणों को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन,स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि मामले में कई महत्वपूर्ण तथ्यों पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है। वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि प्रेम सिंह के ऊपर चक्का चढ़ गया और वह दब गया है। घटना रविवार रात की है। कर्मियों को घटना का वीडियो बनाने से रोका जाता रहा। पहिये तले दबा घायल कर्मी छटपटाता रहा। उसे मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया गया। मृतक कबीरधाम जिले के पंडरिया बिछिया का निवासी था

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button