🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
GeneralKORBAअच्छी ख़बरअजब-गजबअपराधकोरबाछत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुर🏙️ राज्य व शहर

कोरबा में बिजली तार चोरी का बड़ा खुलासा: 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार, सवा दो लाख का नुकसान

KORBA: कबाड़ियों का खेल जारी, बिजली तार चोरी मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement Carousel

👉 बिजली विभाग को करीब सवा दो लाख रुपये का नुकसान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

👉 जनहित से जुड़ी विद्युत संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई

 

कोरबा जिले में अपराधों पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना बांकीमोंगरा और साइबर पुलिस थाना कोरबा की संयुक्त टीम ने बिजली तार चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

मामला 19 मई 2026 का है, जब छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी कटघोरा के सहायक अभियंता रंजीत पैकरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12-13 मई की रात सिंघाली लोकहित क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने विद्युत पोल को नुकसान पहुंचाकर करीब 3100 मीटर बिजली तार चोरी कर लिया। इस दौरान 13 बिजली खंभों को भी क्षतिग्रस्त किया गया।

 

पुलिस ने अपराध क्रमांक 108/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। दर्री सीएसपी विमल सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

  स्टॉकमार्केटरुकेगानहीं, भारतझुकेगानहीं!

 

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं —

• मनोज कुमार साहू उर्फ मोनू (कबाड़ी दुकान संचालक)

• विजयपाल कंवर

• शेखर सिंह अगरिया

• अनुप कुमार चौहान

• मोहनलाल रोहिदास

 

सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल कोरबा भेज दिया गया है।

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया विद्युत तार, बिजली खंभों में लगे लोहे के उपकरण, एक मोबाइल फोन और एक साइकिल बरामद की है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और विवेचना जारी है।

 

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

🚨 “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा”

जन सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए कोरबा पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button