बिलासपुर: मणप्पुरम फाइनेंस का मैनेजर गिरफ्तार, चोरी का सोना गलाकर ठिकाने लगाने की कोशिश नाकाम

बिलासपुर। चोरी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मणप्पुरम फाइनेंस के एक मैनेजर सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में चोरी का सोना गलाकर ठिकाने लगाने की कोशिश का खुलासा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी प्रशांत कुमार मिश्रा (34 वर्ष), निवासी राजेंद्र नगर थाना सिविल लाइन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 जून 2025 को उनकी माता के चार सोने के कंगन (लगभग 40 ग्राम) और 1 लाख रुपये नकद अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर चोरी कर लिए गए थे। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी दीपक पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए सोने के कंगनों को मणप्पुरम फाइनेंस में गिरवी रखकर लोन लिया गया था।

जांच में यह भी सामने आया कि मणप्पुरम फाइनेंस के मैनेजर आजम बेग को कंगनों के चोरी के होने की जानकारी थी, इसके बावजूद उन्होंने सोने को गलाकर ठिकाने लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गला हुआ सोना बरामद कर लिया।

  ईओडब्ल्यू-एसीबी द्वारा तीन साल की जांच के बाद भी अमन सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों को साबित करने में नाकाम रही

पुलिस ने आरोपी दीपक पटेल (19 वर्ष), निवासी ग्राम लोफंदी नयापारा थाना कोनी, जिला बिलासपुर तथा आजम बेग (25 वर्ष), निवासी धरसीवा जिला रायपुर (वर्तमान में बंधवापारा, सरकंडा, बिलासपुर) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 488/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।

जब्त सामग्री:

लगभग 40 ग्राम गला हुआ सोना (कीमत करीब 5 लाख रुपये)

नगद 1,000 रुपये

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 141 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.