🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
KORBA

बेटे ने कुल्हाड़ी से की पिता की हत्या, शव टंकी में छिपाया

अंबिकापुर। ट्रांसपोर्ट नगर बहेरापारा क्षेत्र में एक युवक ने गुस्से में आकर अपने ही पिता की कुल्हाड़ी (टांगी) से हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को घर के पास बनी पानी की टंकी में डाल दिया और पास की दुकान पर जाकर बिरयानी खाकर घर लौटकर सो गया। घटना मणिपुर थाना क्षेत्र की है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

पुलिस के अनुसार, बहेरापारा निवासी पारस केरकेट्टा (50) अपने मकान में अकेले रहते थे। उनका छोटा बेटा प्रभात केरकेट्टा उर्फ लेदा (25) पास ही किराए के मकान में रहता था। सोमवार रात करीब 11 बजे प्रभात शराब के नशे में पिता के घर पहुंचा। इस दौरान पिता ने उसे डांट दिया, जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आरोप है कि गुस्से में प्रभात ने घर में रखी टांगी से पिता के सिर पर कई वार किए, जिससे पारस की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने शव को घर के बगल में बनी छोटी पानी की टंकी में छिपा दिया।

बताया जा रहा है कि हत्या के बाद वह पास की दुकान पर गया, बिरयानी खाई और फिर घर आकर कंबल ओढ़कर सो गया। आसपास के लोगों ने विवाद होते देखा था। संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टंकी से शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना गुस्से में “बाय मिस्टेक” हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button