छत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहर

CG Crime News:–  इंस्टाग्राम में ब्लॉक करने से नाराज प्रेमिका ने प्रेमी को घर घुस मारा चाकू, युवक की हुई मौत, इंस्टाग्राम से ही हुई थी दोस्ती

CG Crime News:–सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती के बाद प्रेमी द्वारा ब्लॉक किए जाने से बौखलाई प्रेमिका ने चाकू लेकर प्रेमी के घर पहुंचकर सीने पर वार कर उसकी जान ले ली। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवती ने बताया कि उसे शक था कि युवक किसी दूसरी लड़की से बातचीत कर रहा था।

Bilaspur बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर से प्रेम संबंधों के भयावह अंत का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किए जाने से नाराज प्रेमिका ने प्रेमी के किराए के मकान में घुसकर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उसलापुर स्थित शुभम विहार शिक्षक कॉलोनी में रहने वाला 25 वर्षीय कामता प्रसाद एक होटल में सेफ के सहायक के रूप में कार्यरत था। वह मूल रूप से रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खुटाघाट कर्रा का निवासी था और नौकरी के चलते बिलासपुर में अपने एक दोस्त के साथ किराए के मकान में रह रहा था। यह मकान अंजू लाल का बताया जा रहा है।

कुछ महीने पहले कामता प्रसाद की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला निवासी रौशनी सूर्यवंशी (22) से हुई थी। सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में दोनों एकदूसरे से मिलने भी लगे।

बताया जा रहा है कि करीब दोतीन दिन पहले किसी बात को लेकर कामता प्रसाद ने रौशनी सूर्यवंशी को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया था। इसी बात को लेकर रौशनी नाराज चल रही थी। उसे शक था कि कामता उसे ब्लॉक कर किसी अन्य युवती से बातचीत कर रहा है और कहीं और उसका चक्कर चल रहा है।

  Bilaspur News:– एनसीसी के 77वें स्थापना दिवस पर 7 सीजी बटालियन का भव्य आयोजन, हरी झंडी दिखा कर एसएसपी ने किया रैली को रवाना

इसी शक और गुस्से में शनिवार सुबह करीब 11 बजे रौशनी सूर्यवंशी चाकू लेकर कामता प्रसाद के शुभम विहार स्थित किराए के मकान पहुंच गई। उस वक्त घर में कामता प्रसाद के साथ उसका एक साथी भी मौजूद था।

घर पहुंचते ही रौशनी ने कामता से उसका मोबाइल फोन मांगा और कहा कि वह देखना चाहती है कि वह किससे बात करता है। जब कामता प्रसाद ने मोबाइल देने से इंकार किया तो रौशनी आपे से बाहर हो गई और अपने साथ लाए चाकू से अचानक उस पर हमला कर दिया।

आरोपी युवती ने कामता प्रसाद के सीने पर एक जोरदार वार किया। अचानक हुए हमले में कामता संभल नहीं पाया और एक ही चाकू लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद कामता के साथ रहने वाले दोस्त ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवती को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रौशनी सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी उसके कब्जे से बरामद किया गया है।

थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी युवती ने प्रारंभिक बयान में स्वीकार किया कि इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किए जाने की वजह से उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई यह प्रेम कहानी, शक और गुस्से के चलते हत्या तक पहुंच गई, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button