🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़देश - विदेश

CG News:– छत्तीसगढ़ के बेटे ने बढ़ाया मान, सरकारी स्कूल से पढ़कर लोकायुक्त एसपी भोपाल के पद पर पदस्थ दुर्गेश का पुलिसिंग में सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक के लिए चयन

अफ़सर का सफ़र, Nyaydhani की नज़र, कलम की ताक़त, कुर्सी की डगरइस बार पढ़िएभोपाल एसपी के दुर्गेश राठौर की सफ़र

Advertisement Carousel

CG News:– छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के निवासी दुर्गेश राठौर का चयन राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक के लिए किया गया है। वर्तमान में वे मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हैं। उन्हें यह सम्मान पुलिस सेवा में लंबे समय से किए गए उत्कृष्ट और प्रभावी कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Janjgir जांजगीर।दुर्गेश राठौर ने सरकारी स्कूल और कॉलेज से शिक्षा प्राप्त कर पुलिस सेवा में महत्वपूर्ण पहचान बनाई है। ईमानदार कार्यशैली और भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पहचाने जाने वाले राठौर 15 अगस्त 2026 को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित होंगे। भोपाल में पदस्थापना से पूर्व वे रीवा रेंज में जोनल एसपी (इंटेलिजेंस ब्रांच) के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

दुर्गेश राठौर का जन्म 30 अक्टूबर 1975 को जांजगीर जिले में हुआ। उनके पिता स्वर्गीय इंद्रमन लाल राठौर लोक निर्माण विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत थे, जबकि उनकी माता अनुसुइया राठौर गृहणी हैं। पारिवारिक पृष्ठभूमि सामान्य होने के बावजूद शिक्षा को प्राथमिकता दी गई, जिसका लाभ आज स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

उनकी प्रारंभिक शिक्षा जांजगीर के बीटीआई प्राइमरी स्कूल तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से हुई। 12वीं के बाद उन्होंने ठाकुर छेदीलाल बैरिस्टर शासकीय महाविद्यालय, जांजगीर से बीएससी (गणित) तथा बाद में बिलासपुर से बीएड की डिग्री प्राप्त की।

  5 करोड़ ठगने वाला मुंबई से गिरफ्तार

पीएससी में प्रथम प्रयास में सफलता

बीएड के दौरान ही उन्होंने स्वयं अध्ययन करते हुए मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी और 1999 बैच में डीएसपी पद पर चयनित हुए। अविभाजित मध्यप्रदेश में उन्हें 17वीं रैंक प्राप्त हुई।

इन पुरस्कारों से हुए सम्मानित:–

दुर्गेश राठौर को पुलिस विभाग में उनके कार्यों और योगदान को देखते हुए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उज्जैन कुंभ में बेहतर कार्य और कानून व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए उन्हें सिंहस्थ ज्योति पदक से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृहमंत्री के द्वारा उन्हें उत्कृष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया है। इसके अलावा भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाहियों के लिए उन्हें लोकायुक्त डिस्क अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अब उनका चयन राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक के लिए किया गया है। जिससे उन्हें 15 अगस्त 2026 को सम्मानित किया जाएगा।

आगे भी हम श्री दुर्गेश राठौर से समाज के लिए इसी प्रकार उत्कृष्ट, ईमानदार और प्रेरणादायी कार्यों की अपेक्षा रखते हैं तथा हमें पूर्ण विश्वास है कि वे अपने कर्तव्यों और आचरण से समाज को सदैव सही दिशा और मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।

बता दे मिड टर्म कैरियर प्रोग्राम के लिए उन्हें शासन के द्वारा हाल ही में मिड कैरियर कोर्स करने हेतु लंदन कैंब्रिज यूनिवर्सिटी भेजा गया था।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button