CG Paddy News:– कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, एक समिति प्रबंधक निलंबित, तीन प्रबंधकों को दायित्व से पृथक किया

CG Paddy News:– कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, एक समिति प्रबंधक निलंबित, तीन प्रबंधकों को दायित्व से पृथक किया


CG Paddy News:– धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों के हित सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कोरबा जिले के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिचौलियों पर रोक और पात्र किसानों की 100 प्रतिशत धान खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। तिलकेजा उपार्जन केंद्र में अनियमितताओं के चलते समिति प्रबंधक को निलंबित किया गया, वहीं चिकनीपाली प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया। कलेक्टर ने नमी और गुणवत्ता जांच के लिए धान को पलटी कराकर खरीदी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, सहकारी समिति कोरबा, चिकनीपाली और तुमान के प्रबंधकों को प्रबंधकीय दायित्वों से पृथक करने के आदेश दिए गए।

Korba कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेते हुए कोरबा और करतला विकासखंड के विभिन्न उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्रों में वास्तविक किसानों से ही धान खरीदी हो। इसके साथ ही निर्देश दिए गए कि केंद्रों में आने वाला धान अनिवार्य रूप से पलटी कराकर ढेर किया जाए, नमी जांच की जाए और पुराने या अमानक धान की खरीदी पर पूर्ण रोक रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे, जिला खाद्य अधिकारी जीएस कंवर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने भैंसमा, तिलकेजा और चिकनीपाली उपार्जन केंद्रों में चल रही प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समिति प्रबंधकों और फड़ प्रभारियों से अब तक हुई खरीदी, पंजीकृत किसानों की संख्या, धान बेचने वाले किसानों की संख्या, जारी टोकन, धान उठाव और बारदाना उपलब्धता की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मौके पर धान का नमी परीक्षण और वजन कर भौतिक सत्यापन भी किया।

कलेक्टर ने किसानों से संवाद कर टोकन प्राप्ति प्रक्रिया, केंद्रों में सुविधाएं, उगाई गई धान की किस्म और पैदावार की जानकारी भी ली।

किसानों के हित में अनियमितताओं पर सख्ती:

भैंसमा उपार्जन केंद्र में निरीक्षण के दौरान एक किसान के पास पुराने और अमानक धान पाए जाने पर कलेक्टर ने अमानक धान जब्त करने के निर्देश दिए।

तिलकेजा केंद्र में खरीदी प्रक्रिया में गंभीर अव्यवस्थाएं पाए जाने पर कलेक्टर ने समिति प्रबंधक दुल्ली चंद धीवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि धान खरीदी राज्य की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।

  Janjgir-Champa News:– विधानसभा में उठी आबकारी विभाग की अवैध वसूली की गूंज, विधायक ने भ्रष्टाचार पर घेरा सरकार को

भौतिक सत्यापन में अवैध धान जब्त:

तिलकेजा समिति में किसान युवराज सिंह के धान का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में पाया गया कि किसान के पास बिचौलियों से प्राप्त अवैध धान भी था। उक्त धान को नियमों के अनुसार मौके पर ही जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

कलेक्टर ने सभी समितियों को निर्देश दिए कि वे केवल वास्तविक किसानों से धान खरीदें और किसानों से अपील की कि बिचौलियों के धान बेचने में सहयोग न करें।

चिकनीपाली प्रबंधक को नोटिस और कार्य से पृथक:

चिकनीपाली उपार्जन केंद्र में निरीक्षण के दौरान बिना पलटी किए धान खरीदी की जा रही थी। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक अजय कुमार को नोटिस जारी करते हुए खरीदी कार्य से पृथक रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी में पारदर्शिता, गुणवत्ता और किसानों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। किसी भी अनियमितता पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

धान उपार्जन केंद्रों में गड़बड़ी, दो अन्य प्रबंधक दायित्वों से पृथक:

कलेक्टर के निर्देशानुसार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित तुमान और कोरकोमा के उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि किसानों से लाए गए धान को सीधे समिति बारदाने में पलटी कर खरीदी की जा रही थी। स्टेकिंग, हमालों की व्यवस्था और अन्य कई प्रक्रियाओं में कमियां पाई गईं।

शिकायतों की जांच के बाद सहकारी समिति कोरबा के प्रबंधक प्यारेलाल साहू और तुमान समिति के प्रबंधक रंजीत कंवर को प्रबंधकीय दायित्वों से पृथक कर दिया गया।

सभी केंद्रों में कलेक्टर ने किसानों के हित और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही धान खरीदी सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.