Bemetara News:– खम्हरिया पुलिस ने सुलझाई बड़ी चोरी, सोना–चांदी के जेवर बरामद… रायपुर का युवक निकला था सौदा करने वाला


बेमेतरा। जिले में संपत्ति से जुड़े अपराधों पर नकेल कसने के लिए एसएसपी रामकृष्ण साहू (IPS) लगातार सख्त निर्देश जारी कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि थान खम्हरिया पुलिस ने सोना–चांदी की चोरी के एक अहम मामले का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने न सिर्फ चोरी का माल बरामद किया, बल्कि इस कड़ी से जुड़े रायपुर निवासी युवक पंकज बैरागी को भी गिरफ्तार कर लिया है। कुल मिलाकर ₹72,500 मूल्य का सामान, चांदी की मूर्तियां, सिक्के और वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड जब्त की गई है।



दोपहर से शाम के बीच घर में सेंध… आलमारी व लॉकर तोड़ ले गए कीमती सामान

वार्ड नंबर 05, थानखम्हरिया में रहने वाली सीताबाई रामटेके (60 वर्ष) ने 12 अक्टूबर 2025 को थाने पहुंचकर बताया कि दोपहर करीब 1:15 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनके घर का चैनल गेट और कमरे का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया। चोरों ने आलमारी व लॉकर तोड़कर—
• दो तोला सोने का कंगन
• चांदी का अईठी
• पांच चांदी के सिक्के
• सोने की फुल्ली
• एक लाख रुपये नकद

—साफ कर दिए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 305(ए), 331(3), 317(2), 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज किया।



वरिष्ठ अधिकारियों की मॉनिटरिंग, तुरंत टीम गठित

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी रामकृष्ण साहू ने जांच तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
अति. पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, एसडीओपी कौशिल्या साहू, एसडीओपी विनय कुमार, और डीएसपी राजेश कुमार झा की निगरानी में थाना प्रभारी चंद्रदेव वर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम का साफ निर्देश था— आरोपी चाहे जो हो, पहचानकर हर हाल में पकड़ना है।



किशोर की निशानदेही से खुला पहला राज

जांच के दौरान पुलिस एक विधि से संघर्षरत बालक तक पहुंची। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात को अकेले अंजाम देने की बात कबूल ली। उसके कब्जे से—
• सोने–चांदी के जेवर
• चांदी की मूर्तियां
• चांदी के सिक्के
• कुल ₹32,500 का सामान
• और वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड

बरामद की गई। बालक को 17 अक्टूबर 2025 को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया था।


चोरी के सोने का सौदा रायपुर में… पुलिस की पकड़ में आया पंकज बैरागी

पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ— चोरी किए गए दो सोने के कंगन को रायपुर के पंकज बैरागी ने ₹70,000 में बेच दिया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने—
• ₹30,000 मौज–मस्ती में खर्च कर दिए
• और ₹40,000 अपने पास रखे

पुलिस ने पूरी रकम जब्त कर ली है।

आरोपी का परिचय:
• पंकज बैरागी, उम्र 24 वर्ष
• निवासी सूर्यनगर, गोगांव डबरापारा, रायपुर
• थाना: गुढियारी

पुलिस ने उसे 27 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


पुलिस टीम की मेहनत रंग लाई

चोरी का यह मामला सुलझाने में थाना प्रभारी चंद्रदेव वर्मा, प्रधान आरक्षक अजय लहरे, आरक्षक सौरभ सिंह, अशरफी खान, दिनेश निषाद और पूरी टीम की अहम भूमिका रही। लगातार सुराग जोड़ते हुए टीम ने आरोपी तक पहुंच बनाई और चोरी का बड़ा हिस्सा बरामद कर लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.