🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर🏙️ राज्य व शहर

Bilaspur News:– नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला युवक कोटा पुलिस की तेज कार्रवाई में गिरफ्तार, अपहृता सुरक्षित बरामद

Bilaspur News:– कोटा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया। अपहृता को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए परिजनों के हवाले कर दिया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Advertisement Carousel

थाना – कोटा, जिला – बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना 27 नवंबर 2025 की है, जब पीड़िता के परिजन थाना कोटा पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तुरंत क्षेत्र में पतासाजी शुरू की। इसी दौरान इनपुट मिला कि आरोपी रमन चतुर्वेदी को नाबालिग लड़की के साथ मटसगरा क्षेत्र से आगे नहर के पास देखा गया है। सूचना पर कोटा पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया, जहां से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया। विधि अनुसार पूरी प्रक्रिया पूरी कर उसे उसके परिवार को सौंप दिया गया।

  स्वदेशी फैशन शो में आत्मसमर्पित महिलाओं की स्वैच्छिक भागीदारी, बढ़ा आत्मविश्वास

उधर, आरोपी युवक रमन चतुर्वेदी (पिता – राम चतुर्वेदी, उम्र 20 वर्ष, निवासी – मोहनभाठा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर) को पुलिस ने मौके से ही हिरासत में लिया और आज उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

कोटा पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में तेजी से जांच और तत्काल कार्रवाई के कारण नाबालिग को समय पर सुरक्षित वापस लाया जा सका।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button