कोरबा हनुमंत कथा में जुटे 40-50 हजार श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव की दी गई जानकारी, ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कोरबा। जिले में अपराधों की रोकथाम एवं आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 29 मार्च 2026 को साइबर पुलिस थाना कोरबा की टीम द्वारा ग्राम ढपढप, थाना बाकी मोगरा क्षेत्र में आयोजित हनुमंत कथा के दौरान साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 40000 से अधिक श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्हें साइबर अपराधों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कथा प्रारंभ होने से पूर्व उप निरीक्षक अजय सोनवानी ने उपस्थित जनसमूह को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा न करने तथा सोशल मीडिया फ्रॉड से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।
इसके साथ ही कथा स्थल पर आए लोगों को संदिग्ध एवं आपत्तिजनक व्यक्तियों की पहचान करने तथा चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दें।
कोरबा पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।

Live Cricket Info

