🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़रायपुर

वंदे भारतः ट्रायल के दौरान हुआ पथराव, 5 युवक गिरफ्तार, 16 सितंबर को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

रायपुर। दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत पर ट्रायल के दौरान शुक्रवार रात को कुछ बदमाश युवकों ने महासमुंद के बागबाहरा के पास पथराव कर दिया। इससे कोच सी-2, सी-4, सी-9 की खिड़की में दरार आ गई है। ट्रेन के स्टाफ ने इसकी जानकारी रेलवे सुरक्षा बल को दे दी है।

5 युवकों की गिरफ्तार किया गया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रेलवे पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें आज शनिवार को रायपुर रेलवे कोर्ट में पेश किया जाएगा। वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार… लेखराज सोनवानी,देवेंद्र चंद्राकर,अर्जुन यादव,जीतू तांडी और शिव कुमार समेत 5 आरोपी गिरफ्तार…महासमुंद के बागबाहरा इलाके में चलती ट्रेन पर किया था पथराव….चार से पांच बोगियों के टूटे थे कांच…सभी आरोपियों को रायपुर कोर्ट में किया जायेगा पेश…. आरपीएफ की बड़ी कार्यवाही….

इस ट्रेन को 16 सितंबर को पीएम मोदी हरी झंडी दिखाने वाले हैं। शुक्रवार को ट्रायल रन के तहत सुबह 5.45 बजे यह ट्रेन दुर्ग से विशाखापत्तनम के लिए रवाना की गई थी। वहां से वापसी के दौरान रात 9.45 बजे इस पर पथराव हो गया। रात 11 बजे दुर्ग पहुंचने पर इस ट्रेन को यार्ड में ले जाया गया। यहां इसकी जांच की गई।

  स्वच्छ सर्वेक्षण में राज्य के साथ ही पांच नगरीय निकायों को भी मिला पुरस्कार

दुर्ग से विशाखापत्तनम के बीच चलने वाली यह ट्रेन प्रदेश की दूसरी वंदे भारत होगी। इससे पहले 11 दिसंबर 2022 को बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत शुरू हुई थी। 16 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी हरी झंडी दिखाएंगे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button