देश-दुनिया

10 बांग्लादेशियों को निर्वासन के लिए कर्नाटक से भेजा गया बंगाल, नहीं मिले वैध दस्तावेज

उडुपी। भारत में अवैध रूप से रहने के मामले में जेल की सजा पूरी कर चुके 10 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि कर्नाटक पुलिस उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के बीच बंगाल के मालदा ले गई है, जहां उन्हें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों को सौंपा जाएगा। इसके बाद उन्हें बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यह कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्रालय और बेंगलुरु स्थित विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के निर्देश पर की जा रही है। इन सभी 10 लोगों को 11 अक्टूबर 2024 को उडुपी जिले में संदिग्ध गतिविधियों के चलते हिरासत में लिया गया था।

जांच में उनके पास भारत में रहने से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपपत्र दाखिल किया गया। दिसंबर 2025 में स्थानीय अदालत ने सभी 10 लोगों को दोषी ठहराते हुए दो-दो साल की जेल और 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। उन्होंने इस साल 10 अक्टूबर को अपनी सजा पूरी कर ली।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button