🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुर🏛️ राजनीती न्यूज़

???? पूर्व विधायक को अज्ञात कॉल से मिली धमकी???? 20 लाख की फिरौती मांगी, बच्ची के अपहरण की चेतावनी???? पत्नी के नंबर पर आया कॉल, जांच में जुटी पुलिस

Bilaspur News: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता शैलेश पांडेय को 20 लाख रुपये की फिरौती की धमकी मिली है। यह धमकी भरा कॉल उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर पर आया, जिसने पूरे परिवार को दहशत में डाल दिया। कॉल करने वाले ने फिरौती की मांग के साथसाथ एक परिचित बच्ची को अगवा करने की धमकी भी दी। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है और पुलिस ने इसे गंभीर मानते हुए FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Carousel

Bilaspur News: बिलासपुर। शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिलासपुर के पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शैलेश पांडेय को 20 लाख रुपये की फिरौती की धमकी मिली है। खास बात यह है कि यह धमकी सीधे उनके मोबाइल पर नहीं, बल्कि उनकी पत्नी के फोन नंबर पर कॉल कर दी गई। कॉल करने वाले ने यह भी धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो एक परिचित की बेटी को अगवा कर लिया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

???? सकरी थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ मामला

पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। कॉल आने के बाद शैलेश पांडेय ने तत्काल इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए कॉल ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

  CG:– ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में पहल, तिवरता कोल बेनिफिकेशन लिमिटेड ने आयोजित किया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

????️ धमकी के पीछे कौन?

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कॉल किसने किया और उसका मकसद क्या है। पुलिस तकनीकी जांच और कॉल डिटेल्स की मदद से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है।

???? पुलिस की कार्रवाई जारी

बिलासपुर पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर टीम की मदद से कॉल ट्रैक करने, और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button