🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

 सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़, अब तक सात वर्दी धारी नक्सलियों के शव बरामद

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच सुबह 3:00 बजे से चल रहे मुठभेड़ में अब तक सात नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है। 

 

Narayanpur नारायणपुर। बस्तर जिले के नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए हैं। अब तक सात नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। मुठभेड़ और सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

 

बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि 10 दिसंबर को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डीआरजी के साथ एसटीएफ, तथा सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। आज 12 दिसंबर की सुबह 3:00 बजे से संयुक्त सुरक्षाबलों की टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

 

तब से लेकर अभी तक नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच रुक– रुक कर मुठभेड़ जारी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक सात वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं। मुठभेड़ और सर्च अभियान अभी भी जारी है। जिसकी विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से देने की बात एसपी प्रभात कुमार ने अपने प्रेस नोट में कही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button