देश-दुनिया

तमिलनाडु सरकार ने की सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना, दीपथून पर नहीं जला कार्तिगई दीपम

तिरुपरंकुंद्रम। मंगलवार शाम को तमिलनाडु की तमिलगा वेत्री कड़गम(टीवीके) सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना की। मदुरै में स्थित ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल तिरुपरंकुंद्रम में वार्षिक ‘कार्तिगई दीपम’ का आयोजन ‘उच्ची पिल्लैयार मंडपम’ में किया गया जबकि सुप्रीम कोर्ट ने इसे पहाड़ी पर स्थित दीपथून स्तंभ पर जलाने का निर्देश दिया था।

इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। भाजपा और हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और राज्य सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन नहीं किए जाने का आरोप लगाया। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खास बात ये रही कि प्रदर्शन से कुछ घंटे पहले मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै पीठ ने भी दोपहर में सुनवाई के बाद जिला और मंदिर अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का पालन करने का निर्देश दिया था। इस आदेश में विवादित स्तंभ पर शाम को एक बार दीप जलाने की अनुमति दी गई थी।

महादीपम की ज्योति उच्ची पिल्लैयार मंदिर के ऊपर प्रज्ज्वलित की गई। इस धार्मिक अनुष्ठान में भगवान मुरुगन(सुब्रमण्यम स्वामी) मंदिर से जुड़े पुजारियों की एक छोटी टीम शामिल हुई।

बता दें कि यह स्थल भगवान मुरुगन के छह प्रमुख निवास स्थानों में से एक है। हिंदू संगठन दीपथून स्तंभ पर ही महादीपम प्रज्ज्वलित करने को लेकर अड़े हुए थे और मंदिर के सामने जुटे थे। इससे पहले दिन में तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम जलाने को लेकर जारी विवाद के बीच बड़ी संख्या में जुटे विभिन्न हिंदू संगठनों के सदस्यों को मदुरै शहर की पुलिस ने तिरुपरंकुंद्रम मुरुगन मंदिर के बाहर ही रोक दिया।

  गांधीनगर महानगर पालिका चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने झोंकी ताकत

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button