देश-दुनिया

जिताऊ प्रत्याशी के हिसाब से होगा सीटों पर फैसला, यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस-सपा सीट बंटवारे पर बोले अखिलेश यादव

लखनऊ, 17 नवंबर । वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर फैसला जीत की संभावना के आधार पर ही होगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साफ किया कि अभी सीट बंटवारे पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। वह कांग्रेस नेतृत्व के साथ मंगलवार को प्रस्तावित बैठक में शामिल होने के लिए सोमवार को दिल्ली पहुंचे थे, हालांकि यह बैठक स्थगित हो गई। सपा ने सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और सांसद राजीव राय को जिम्मा दिया गया था, बाद में मंगलवार को प्रस्तावित बातचीत में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के शामिल होने की सूचना के बाद सपा प्रमुख भी दिल्ली पहुंच गए। उन्होंने कहा कि गठबंधन में बातचीत का आधार सीटों की संख्या नहीं, बल्कि जीत की संभावना होनी चाहिए। जिस विधानसभा क्षेत्र में जिस दल के जीतने की संभावना अधिक होगी, उसे वहां से चुनाव लडऩे का अवसर मिलना चाहिए।

सपा प्रमुख ने मथुरा में भाजपा की बैठक पर तंज करते हुए कहा कि जो लोग मथुरा-वृंदावन गए हैं, मेरा उनसे निवेदन है कि यमुना में स्नान करके वो कार्यक्रम शुरू करेंगे तो शुभ होगा और यदि बीमार हो जाएं तो अच्छे डॉक्टर से उपचार कराएं। भाजपा द्वारा जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला। कहा कि सच्चा संत और योगी जनता को गुमराह नहीं करता है। मुख्यमंत्री तो कभी सच बोलते ही नहीं है। वहीं सपा प्रमुख ने आजम खां के मामले में नाइंसाफी का आरोप लगाते हुए एक्स पर लिखा कि जनता समय आने पर इसका जवाब देगी। भाजपा को याद रखना चाहिए की सत्ता हमेशा किसी के हाथ में नहीं रहती।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  ‘कोई भी ताकत जागरुक नागरिक को डरा नहीं सकती’, पूर्व CDS ने भारत के लिए दी वैचारिक युद्ध की चेतावनी

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button