देश-दुनिया

गृह लक्ष्मी योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत, गिरफ्तार

बेलगावी। कर्नाटक सरकार की गृह लक्ष्मी योजना के तहत मिली रकम देने से इनकार करने पर 20 वर्षीय एक युवक ने अपनी दादी की कथित तौर पर हत्या कर दी। इस मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित की पहचान अरालिकट्टी गांव के रहने वाले भीमप्पा रामप्पा सनादी के रूप में हुई है। इस योजना के तहत घर की महिला मुखिया को हर महीने दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। पुलिस ने बताया कि 78 वर्षीय हम्माव्वा बलाप्पा सनादी 10 नवंबर को यह कहकर घर से निकली थीं कि वह पशचापुर के साप्ताहिक बाजार जा रही हैं, लेकिन वह वापस नहीं लौटीं।
15 नवंबर की शाम को जिनाराल गांव के पास एक बांध के पास उनका शव मिला।शव को दो बोरियों में भरकर उसमें पत्थर डाले गए थे। महिला की बेटी की शिकायत पर यमकनमराडी पुलिस ने मामला दर्ज किया। बेटी ने आरोप लगाया था कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी मां की हत्या कर दी और सुबूत मिटाने के लिए शव को पानी में फेंक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि महिला की हत्या उसके अपने पोते ने ही की थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

  फ्लाईदुबई हमला: सऊदी अरब ने यूएई के हवाले किया आरोपी को-पायलट, आतंकी एंगल की शुरू हुई जांच

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button