छत्तीसगढ़

करंट लगने से युवक की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

बिलाईगढ़ । मधुबनकला गांव में आज सुबह करंट की चपेट में आने से विषणों उर्फ गुड्डा साहू नामक युवक की मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी के साथ खेत में काम करने गया था, तभी 11 केवी के खंभे में लगे झिकन तार में अचानक करंट आ गया, जिससे वह चपेट में आ गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और बताया कि विभाग को कई बार खराब लाइन को ठीक करने की सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि इसी जगह पर पहले भी कई पशु करंट की चपेट में आ चुके हैं, लेकिन सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही भटगांव पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी जेई शशिकांत राठौर मौके पर पहुंचे और जांच की। विद्युत विभाग ने तत्काल 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने और प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 लाख रुपये का मुआवजा देने का आश्वासन दिया।

  तेंदुए का आतंक: वृद्धा को घर से उठा ले गया, जंगल में मिला शव

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button