✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह बजट विकसित भारत की नींव बनाने का काम करेगा। यह देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का भागीरथ प्रयास है- प्रशांत सिंह ठाकुर

जांजगीर. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के प्रथम आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर ने इसे अमृतकाल का ऐतिहासिक बजट बताया।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

उन्होंने आगे कहा कि बजट ‘गरीब’, महिलाएं, ‘युवा’ और ‘अन्नदाता’ पर केंद्रित है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 05 वर्ष की अवधि के लिए बढ़ा दिया गया है, जिससे 80 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ होगा। युवाओं के शिक्षा , रोजगार और कौशल प्रशिक्षण के लिए 1.48 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे 20 लाख युवा लाभान्वित होंगे। 1000 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का उन्नयन किया जाएगा। उच्चतर शिक्षा हेतु ऋण राशि के 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज छूट के लिए ई-व्हाउचर दिए जाएंगे।
प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में 3 करोड़ अतिरिक्त मकान बनाए जाएंगे।

महिलाओं से सम्बंधित योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रूपये से अधिक के आबंटन की व्यवस्था की गई है।

जनजातीय समुदाय की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसमें 63 हजार गांव शामिल होंगे, जिससे 5 करोड़ जनजातीय लोगो को लाभ मिलेगा।

  सभी जिलों में हॉस्टल, पीजी, कोचिंग सेंटर, स्कूल और बड़े शैक्षणिक भवनों का तत्काल निरीक्षण एवं सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश

युवाओं को 500 शीर्ष कम्पनी में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किया जाएगा।


Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button