🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
KORBA

कोरबा सूने मकान में लाखों की चोरी का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत चौकी मानिकपुर पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोना-चांदी के जेवरात, नगदी सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी मानिकपुर, थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 मार्च 2026 की सुबह 11 बजे से 12 मार्च 2026 की सुबह 8 बजे के बीच अज्ञात आरोपियों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सोना-चांदी के जेवरात, लगभग 5 हजार रुपये नगद तथा अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 2 से 3 लाख रुपये आंकी गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी मानिकपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार की, जिसके बाद उनके निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद किया गया।

  मेला में बदमाश का आतंक, लोगों को चाकू दिखाकर धमकाना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ़्तार

*गिरफ्तार आरोपी*

पुलिस ने अरुण कुमार सतनामी (22 वर्ष), देवेंद्र कुमार धीवर उर्फ अंडा (20 वर्ष) तथा आकाश यादव (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

बरामद सामान

आरोपियों के कब्जे से सोना-चांदी के जेवरात, नगदी राशि, कांसा-पीतल के बर्तन, पूजा सामग्री, तांबे का लोटा, एक मोटर सायकल, चांदी के सिक्के एवं सोने के बिस्किट बरामद किए गए हैं। सभी सामग्री को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305(1), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि इसी प्रकरण में पूर्व में तीन अन्य आरोपियों—आकाश मरावी, रोहित शर्मा एवं निखिल बर्मन—को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि घरों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत जिले में अपराध नियंत्रण के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button