पंप हाउस स्वामी आत्मानंद विद्यालय की छात्राओं को मिली सरस्वती योजना की साइकिल

कोरबा 05 जुलाई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय पम्प पाहस कोरबा में शासन की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत रहीं।

कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री रामकिशोर यादव, पार्षद श्री राम कुमार साहू तथा अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रभा सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में पात्र छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info