🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
KORBA

दीपका की मित्तल इंडस्ट्रीज और मुड़ापार की आइसक्रीम फैक्टरी से नमूने जब्त, जांच के लिए रायपुर भेजे गए

कोरबा। आयुक्त खाद्य सुरक्षा श्री दीपक अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोरबा जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आज सघन जांच कार्रवाई की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्रवाई के दौरान दीपका स्थित मित्तल इंडस्ट्रीज से Smart Water पानी पाउच (ड्रिंकिंग वाटर) का नमूना लिया गया। वहीं, मुड़ापार कोरबा स्थित फ्लेक्सो आइसक्रीम फैक्टरी से आइसक्रीम का नमूना जब्त किया गया।

सभी नमूनों को आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है, जहां गुणवत्ता की जांच की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दोनों फर्मों को FSSAI के नियमों के अंतर्गत फर्म संचालन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button