🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
KORBA

बालको थाना में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान


कोरबा। बालको थाना परिसर में सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में पुलिस विभाग द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम में एएसआई हरिचरण सारथी, एएसआई चंद्रशेखर सिंह, हवलदार चंद्रिका प्रसाद पांडे एवं हवलदार धनु लाल साहू को सम्मानित किया गया। अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने उनके कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर थाना प्रभारी युवराज तिवारी एवं एएसआई अजय सिंह सहित थाना स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान को याद किया।
समारोह के दौरान भावुक माहौल भी देखने को मिला, जहां साथियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Was this article helpful?
YesNo

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button