छत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहर

Ratanpur News : – हुड़दंगियों की खैर नहीं, शांतिपूर्ण होली के लिए सख्त निर्देश, पालिकाध्यक्ष ने बुलाई शांति समिति की बैठक

Ratanpur News : – होली पर्व को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने, नशे के कारोबार पर लगाम कसने और उपद्रवी तत्वों पर कार्रवाई के लिए नगरपालिका कार्यालय में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जनप्रतिनिधियों ने अवैध शराब हुड़दंग पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Ratanpur News : – रतनपुर। रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने नगरपालिका कार्यालय में शांति समिति की बैठक लेकर सख्त दिशानिर्देश जारी किए। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेकर कानूनव्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लिए गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नगरपालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तहसीलदार सुश्री शिल्पा भगत, एएसआई डी.के. तिवारी तथा सहायक उप निरीक्षक गर्ग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पार्षदों ने अपनेअपने वार्डों की समस्याएं विस्तार से रखीं और होली के दौरान सक्रिय रहने वाले उपद्रवी तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

जनप्रतिनिधियों ने अवैध नशे के कारोबारियों और नशे में हुड़दंग करने वाले युवकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की जरूरत बताई। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एएसआई डी.के. तिवारी ने आश्वस्त किया कि पूरे थाना क्षेत्र में 24 घंटे पुलिस पेट्रोलिंग की पांच टीमें तैनात रहेंगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जहां भी किसी प्रकार का उपद्रव हो या आशंका हो, तुरंत पुलिस को सूचना दें।

  CG News :- थाने में युवक ने फाँसी लगाकर जान दी, गुस्साई भीड़ का हंगामा, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े लाठीचार्ज किया

बैठक के दौरान पालिकाध्यक्ष लवकुश कश्यप ने स्पष्ट कहा कि यदि पुलिस निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई करे तो शांति समिति की बैठकों की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि पुलिसिया व्यवहार के कारणपुलिस जनता मित्रजैसे शब्दों का अर्थ फीका पड़ गया है।

बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा कश्यप, डॉ. सुनील जायसवाल, ज्वाला कौशिक, कृष्ण कुमार दुबे, सुरेश सोनी, संतोष तिवारी, लक्ष्मी कश्यप, श्रीमती बिनु निराला, इंदु यादव, शिवानी सोनी, उषा चौहान, राजकुमारी बिसेन, खैरून निशा, रेहाना सहित नगर पालिका के सभी पार्षद और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अनिल शर्मा ने किया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button