छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

बेमेतरा 11वें कलेक्टर के रूप में रणबीर शर्मा ने संभाला चार्ज, पीएस एल्मा बनाए गए तकनीकी शिक्षा के विशेष सचिव




राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट
बेमेतरा । कलेक्टर शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि संवेदनशील होकर आम लोगों की समस्याओं के निदान के लिए तत्पर रहें। राज्य शासन की फ्लैगशिप योजना के समुचित क्रियान्वयन के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे और शासन की जिम्मेदारियों का प्राथमिकता से निर्वहन करेंगे।


बेमेतरा में जिले के नवपदस्थ कलेक्टर रणबीर शर्मा ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे बेमेतरा जिले में 11वें कलेक्टर के तौर पर पदस्थ हुए हैं। इस दौरान न्यू सर्किट हाउस में उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा भेंट कर स्वागत किया गया।


इसके पश्चात कलेक्टरेट में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही कलेक्टोरेट परिसर में बैठक व्यवस्था का जायजा लिया। इसके पहले निवृत्तमान कलेक्टर पीएस एल्मा विशेष सचिव तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। बता दे कलेक्टर शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि संवेदनशील होकर आम लोगों की समस्याओं के निदान के लिए तत्पर रहें। राज्य शासन की फ्लैगशिप योजना के समुचित क्रियान्वयन के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे और शासन की जिम्मेदारियों का प्राथमिकता से निर्वहन करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  CG : सरकारी खजाने पर लाखों रुपए का डाका, समाज में नफरत का तड़का! धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वाला सचिव चढ़ा पुलिस के हत्थे,सचिव या लूटेरा?..
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button