✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
रायपुर

रायपुर पुलिस का एक्शनः दुष्कर्म के आरोपी को रीवा से किया गिरफ्तार

रायपुर। एसएसपी डॉ. संतोष कुमार सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर रायपुर लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू के मार्गदर्शन में महिलाओं/बच्चियों से संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी क्रम में पीड़िता ने लिखित शिकायत पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुजीत कुमार सेन शादी करूंगा कहकर प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया, प्रार्थिया द्वारा शादी करने की बात कहने पर टाल मटोल करते रहा इसी दौरान प्रार्थिया के जानकारी के बगैर उसके कुछ प्रायवेट फोटो को सुजीत सेन अपने मोबाईल में खीच कर रखा था, सुजीत कुमार सेन फरवरी 2024 में पुनः इसे मिलने बुलाया बुलाया जो प्रार्थिया द्वारा शादी करने की बात कहीं गई। जो शादी करने से मना कर दिया और उसके अश्लील फोटो को उसके परिवार वालो के मोबाईल व्हाटसअप पर भेजकर वायरल कर दिया।

प्रार्थिया के लिखित शिकायत पर अपराध क्रमांक 334/2024 धारा 376 (2) (एन), 509 (ख) भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी सुजीत कुमार सेन के मोबाईल नंबर का लोकेशन प्राप्त कर हरसंभव प्रयास कर पकडा गया।

  खेल के मैदान से स्वरोजगार की ओर—पुष्पेन्द्र के 'एक्सट्रीम फिटनेस हब' से 600 युवाओं को मिल रही सेहत की नई दिशा

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोबाईल रेडमी कंपनी का जप्त किया गया, आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। महिलाओ / नाबालिग से सबंधित अपराधों में अपराधियों का हरसंभव पता तलाश कर पकड़कर कड़ी कार्यवाही लगातार की जा रही है।

पकड़े गए युवक का नाम सुजीत कुमार सेन पिता रोहिणी प्रसाद सेन उम्र 20 साल ग्राम मनिकाडाह पोस्ट कोटा जिला रींवा मध्यप्रदेश हाल ग्राम जिरहुआ पोस्ट थाना पनवार जिला रींवा मध्यप्रदेश।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button