IAS/IPSTransferकोरबा

अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में कोरबा जिले के प्रयांश मोनिका संदीप नितेश ने  नेपाल में जीता स्वर्ण पदक

संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन (एस.बी.के.एफ.) इंटरनेशनल गेम्स 2025 के द्वारा नेपाल के पोखरा मे रंगशाला स्टेडियम में 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक आयोजित 22 खेलो के महाकुंभ में कोरबा जिले के चार खिलाड़ियों का चयन पावरलिफ्टिंग में हुआ था। इस चैंपियनशिप को इन्दु श्री ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा मेजबानी की गई थी यह नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल नेपाल के द्वारा समर्थित है तथा भारत सरकार के कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के अधिनियम के तहत स्थापित है. इस चैंपियनशिप में

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

जूनियर कैटिगरी U/23 प्रयांश  सिंह कंवर बॉडीवेट 60 किलोग्राम ने पावरलिफ्टिंग में कुल योग 435 किलोग्राम का भार उठाकर स्वर्ण पदक सीनियर केटेगरी  U/30 कु. मोनिका  बॉडीवेट 60 किलोग्राम ने कुल योग 255 किलोग्राम का भार उठाकर स्वर्ण पदक  जूनियर U/23 नितेश कुमार बरेठ बॉडीवेट 68 किलोग्राम ने  कुल योग 455 कि.ग्रा. का भार उठाकर स्वर्ण पदक ,जूनियर U/23 संदीप कुमार महतो  कुल योग 395 किलोग्राम का भार उठाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं.इस प्रकार से बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर देश, राज्य , जिले का नाम रोशन किया ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

साथ ही जिन खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक मिला है उनकी आर्थिक स्थिति काफ़ी दयनीय है ।नितेश के पिता जी जो की ठेके में काम करते है अपने मित्र से पैसे लेकर अपने पुत्र को यहा तक पहुँचाय है । संदीप महतो स्वयं प्राइवेट सिक्योरिटी का काम करके एवं मित्रो से पैसे लेकर अपना  फ़ीस  जमा करे  है ।साथ ही मोनिका जो स्वयं प्राइवेट कंप्यूटर वर्क करके अपने खेलने की इच्छा को पूरा करने के लिए अपने परिवार के सदस्यों से फीस के लिए सहायता ली । ये सभी खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त कर चुके है ।

  वन विभाग की कार्रवाईः चुईया नाला में अवैध रेत उत्खनन करते एक ट्रैक्टर जप्त

खेलो के इस महाकुंभ में भारत के अलावा नेपाल ,भूटान ,श्रीलंका ,पाकिस्तान ,दुबई , म्यांमार , अफगानिस्तान ने हिस्सा लिया था. आयरन खेलों के पावरलिफ्टिंग की प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य ने अपना दबदबा बना कर रखा है.

(एस.बी.के.एफ.) के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री पंकज गावले भारतीय टीम के कोच श्री हरिनाथ जी भारतीय टीम कोच श्री उत्तम साहू जी भारतीय टीम कोच श्री शीतलेश जी भारतीय टीम कोच श्री दीपक सिदार जी , श्रीमती हेमलता जी , श्री रोहन , श्री समीर, श्री विनोद कुमार जी एवम समस्त गिव फिटनेस टीम ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button