IAS/IPS

पर्यवेक्षक और श्रम निरीक्षक के पदों पर नौकरी लगवाने के नाम से लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लाखों रुपए ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

बलौदाबाजार। शासकीय विभागों में नौकरी लगने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा महिला बाल विकास विभाग एवं श्रम विभाग में नौकरी लगाने के नाम से लोगों से ठगी की गई थी।। आरोपी के द्वारा तीन लोगों से कुल 21 लाख रुपए की ठगी की गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।  मामला थाना गिधौरी का है।

थाना गिधौरी पुलिस को ग्राम कोटियाडीह निवासी चंद्रमा साहू के द्वारा शिकायत की गई कि ग्राम फरहदा निवासी आरोपी उमाकांत दीवान ने उसकी पत्नी को महिला एवं बाल विकास विभाग में सरकारी नौकरी पर्यवेक्षक के पद पर लगाने के लिए 5 लाख रुपए ले लिए है। साथ ही एक अन्य व्यक्ति से भी पर्यवेक्षक के पदों पर नौकरी लगवाने के लिए 5 लाख रुपए और श्रम विभाग में निरीक्षक के पद पर नौकरी दिलवाने के लिए ग्यारह लाख रुपए  नगद व चेक लेकर धोखाधड़ी किया है।

रिपोर्ट का थाना गिधौरी के अपराध क्रमांक 79/2025 धारा 420 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी उमाकांत दीवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने विभिन्न शासकीय विभागों में नौकरी लगाने के नाम पर लोगो से धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। आरोपी उमाकांत दीवान उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम फरहदा थाना खरोरा जिला रायपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button