कोरबाछत्तीसगढ़राजकाज

कोरबा विशेष-संक्षिप्त समाचार

गणेश प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति दर्री के मतदाता सूची का प्रकाशन 14 अक्टूबर को
दावा- आपत्ति 21 अक्टूबर तक आमंत्रित

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

कोरबा 12 अक्टूबर 2026/ गणेश प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति मर्यादित दर्री पंजीयन क्रमांक 3672 के सदस्यों की मतदाता सूची का प्रकाशन 14 अक्टूबर 2026 को किया जायेगा। मतदाता सूची के सम्बंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक आमंत्रित किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती सुभद्रा सिदार ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय दर्री में प्रबंधक/सदस्य श्री शशि कुमार गुप्ता के पास अथवा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास सूची प्रकाशन दिनांक से  21 अक्टूबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 22 अक्टूबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

………………..

सेवा संकल्प अभियान के तहत दर्री जोन में लगेगा सेवा सेतु शिविर 13 को

कोरबा, 12 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 13 अक्टूबर को दर्री जोन में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसका उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं एवं आवेदनों के निराकरण में सहायता करना है।

  Chhattisgarh : राइस मिल में लगी भीषण आग, लाखों का बारदाना जलकर खाक, 4 दमकल वाहन ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, श्रम, समाज कल्याण, विद्युत, सहकारिता, कौशल विकास, उद्योग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, परिवहन सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। नागरिक संबंधित सेवाओं की जानकारी ले सकेंगे और अपनी आवश्यकता के अनुसार आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्या या आवेदन से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button