IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बर🏙️ राज्य व शहर

Janjgir-Champa Crime News:– चरित्र शंका से तंग आकर पत्नी ने तकिए से गला दबाकर की पति की हत्या, कुछ ही घंटों में महिला गिरफ्तार

Janjgir-Champa Crime News:– चरित्र पर शक और मारपीट से आहत महिला ने अपने पति की तकिए से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया और तकिया जब्त कर लिया।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

Janjgir–Champa। चाम्पा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। पति की चरित्र शंका और हिंसा से परेशान पत्नी ने गुस्से में आकर पति की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चंद घंटों के भीतर ही महिला को गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पति की रोजाना प्रताड़ना से टूटी पत्नी:–

प्रार्थी संजय थवाईत ने थाने में दी शिकायत में कहा कि 7 सितंबर 2025 की शाम 6:07 बजे उसका जीजा सोमराज बड़ाईक (35 वर्ष) शराब के नशे में घर आया और पत्नी दुर्गा बड़ाईक पर चरित्र शंका करते हुए गाली–गलौज और मारपीट करने लगा। उस समय उसने बीच–बचाव किया और मामला शांत हुआ। लेकिन रात करीब 9 बजे दुर्गा ने फोन पर बताया कि पति फिर से मारपीट कर रहा है। इससे तंग आकर उसने तकिए और अपने दोनों हाथों से गला दबाकर उसकी जान ले ली।

  आबकारी नीति में बड़ा बदलाव, विदेशी मदिरा होगी सस्ती

अस्पताल में मिली मौत की पुष्टि:–

प्रार्थी जब घर पहुंचा तो सोमराज अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़ा मिला। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कुछ घंटों में गिरफ्तारी:–

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और एसडीओपी चाम्पा यदुमनी सिदार को सूचना दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने आरोपिया दुर्गा बड़ाईक को हिरासत में लिया और पूछताछ की।

कबूलनामा और सबूत:–

पूछताछ के दौरान दुर्गा ने कबूल किया कि उसका पति शराब पीकर चरित्र शंका करता और लगातार मारपीट करता था। इस प्रताड़ना से तंग आकर उसने हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तकिया जब्त कर लिया। पर्याप्त सबूतों के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:–

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, सिलमनी टोप्पो, आरक्षक वीरेश सिंह, शंकर राजपूत, मुद्रिका दुबे, संजय साहू और भूपेंद्र राठौर की अहम भूमिका रही।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button