IAS/IPSछत्तीसगढ़🏙️ राज्य व शहर

भाजपा सदस्यता महाभियान में सम्मानित, जोड़े 3,032 नए सदस्य, भाजपा के संगठन विस्तार में विकास सिंह की बड़ी भूमिका, राजधानी में हुआ सम्मान

बिलासपुर/कोटा | न्यायधानी

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्राथमिक सदस्यता महाभियान 2024 में कोटा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता विकास सिंह ठाकुर को उनके उत्कृष्ट संगठनात्मक योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। रायपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उन्हें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के करकमलों से प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विकास सिंह ठाकुर ने सदस्यता महाभियान के दौरान 3,032 लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य न केवल पूरा किया, बल्कि अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूती प्रदान करने में भी अहम भूमिका निभाई। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह आंकड़ा गैर–सांसद और गैर–विधायक कार्यकर्ताओं की श्रेणी में प्रदेश स्तर पर शीर्ष प्रदर्शन में शामिल है।

संगठनात्मक मजबूती में अहम भूमिका

पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि विकास सिंह जैसे कार्यकर्ताओं की मेहनत से संगठन की नींव और भी सुदृढ़ हुई है। भाजपा नेतृत्व ने उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ऐसे कार्यकर्ता भाजपा को जमीनी स्तर पर आमजन से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

  पनवाड़ी की दबंगई, शराबियों को पीने का सामान और जगह दी, पुलिस जवान से बदसलूकी की

राष्ट्रीय अभियान में छत्तीसगढ़ की भागीदारी

ज्ञात हो कि भाजपा का यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ किया गया था, जिसमें उन्होंने स्वयं पहले सदस्य बनकर उदाहरण प्रस्तुत किया। भाजपा का लक्ष्य इस महाभियान के अंतर्गत 10 करोड़ से अधिक सदस्य जोड़ने का है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के कोटा से विकास सिंह ठाकुर द्वारा लक्ष्य की पूर्ति को विशेष उपलब्धि माना गया है।

कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दी बधाई

विकास सिंह की इस सफलता पर कोटा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। उनका मानना है कि यह सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और अन्य कार्यकर्ताओं को भी प्रेरित करेगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button