CM Visit:-मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर–एसएसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण, 25 लाख किसानों को बड़ी सौगात: 10 हजार करोड़ की प्रोत्साहन राशि सीधे खातों में भेजेंगे सीएम साय,

Bilaspur CM Visit:- 28 फरवरी को ग्राम रहंगी में प्रस्तावित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है, जहां कलेक्टरएसएसपी ने स्थल निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के 25 लाख किसानों के बैंक खातों में 10 हजार करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि सीधे अंतरित की जाएगी, साथ ही करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पणभूमिपूजन होगा।

Bilaspur :- बिलासपुर | 26 फरवरी 2026 बिल्हा विकासखंड के ग्राम रहंगी में 28 फरवरी को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम को व्यवस्थित और सफल बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एसएसपी रजनेश सिंह ने कार्यक्रम स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मुख्य सभामंच, सांस्कृतिक मंच, विभागीय स्टॉल, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, हेलीपैड और सुरक्षा व्यवस्था के लिए उपयुक्त स्थलों को चिन्हांकित किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां तय समयसीमा के भीतर पूरी की जाएं। मुख्यमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए खेल मैदान के समीप हेलीपैड निर्माण का निर्णय भी लिया गया है।

  निगम-पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस बना रही रणनीति

प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहंगी के खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को धान खरीदी के अंतर की प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न विभागों से जुड़े करोड़ों रुपये के विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी प्रस्तावित है।

अधिकारियों ने प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का भी निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की कार्ययोजना तैयार की। वहीं एसएसपी रजनेश सिंह ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संभावित जनसमूह को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण तथा प्रवेश और निकास मार्गों को लेकर विस्तृत योजना बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल सहित लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित की जा रही हैं।

Live Cricket Info