🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ के DSP डायमंड सिंह ध्रुव ने UPSC में मारी बाजी, 623वीं रैंक; IPS मिलना तय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की खबर सामने आई है। Raipur में पदस्थ डीएसपी Diamond Singh Dhruv ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए 623वीं रैंक प्राप्त की है। अनुसूचित जनजाति (ST) कोटे के तहत उन्हें IPS मिलना लगभग तय माना जा रहा है। अच्छी रैंकिंग और कैटेगरी के आधार पर उन्हें IAS मिलने की भी संभावना जताई जा रही है।

डायमंड सिंह ध्रुव छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 2024 बैच के अधिकारी हैं। पुलिस सेवा में चयन के बाद भी उन्होंने अपने सपनों को नहीं छोड़ा और लगातार UPSC की तैयारी करते रहे। जब परीक्षा परिणाम घोषित हुआ और उन्हें अपनी सफलता की जानकारी मिली, तो पहले तो उन्हें इस पर विश्वास ही नहीं हुआ। दोस्तों और परिचितों के फोन पर बधाइयां मिलने के बाद ही उन्हें अपनी सफलता का एहसास हुआ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

डायमंड सिंह ध्रुव मूल रूप से Parsawani village के रहने वाले हैं। उन्होंने वर्ष 2024 में Chhattisgarh Public Service Commission (CGPSC) की परीक्षा में पहले ही प्रयास में DSP पद हासिल किया था।

वे स्वर्गीय बलराम सिंह सूर्यवंशी और शिक्षिका अंबिका सूर्यवंशी के बेटे हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button